
अब सीढ़िया भी चढ़ सकेगा Robot Vacuum, IFA 25 में Dreame ने किया अनवील
AajTak
भारत समेत दुनियाभर में अपने कंज्यूमर गैजेट्स और रोबो क्लीनिर वैक्यूम बेचने वाली कंपनी Dreame ने एक बेहद खास प्रोडक्ट अनवील कर दिया है. इसका नाम Dreame Cyber X है. यह घर सीढ़ियों पर बड़ी ही आसानी से चढ़ और उतर सकता है. ऐसे में जिन लोगों का घर एक मंजिल से ज्यादा है उनके घरों के लिए यह बड़े ही काम का प्रोडक्ट साबित होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरर Dreame ने बर्लिन में आयोजित टेक शो IFA 2025 इवेंट के दौरान एक अनोखा प्रोडक्ट अनवील किया है. इसका नाम Cyber X है, जो असल में एक घर की सफाई में यूज होने वाला रोबोट है. अब ये रोबोट घर की सीढ़ियों पर चढ़ सकेगा और दूसरे फ्लोर की भी सफाई कर सकेगा.
चीनी बेस्ड कंपनी ने बताया है कि उसने दुनिया का पहला ऐसा रोबो वैक्यूम क्लीनर अनवील कर दिया है, जो बड़ी ही आसानी से सीढ़ियों को चढ़ सकता है. यह सेल्फ ऑटो क्लीनिंग और चार्जिंग फीचर के साथ भी आता है.
Cyber X का लाइव डेमो दिखाया
IFA 2025 में कंपनी ने अपने एग्जीबिशन में एक बड़ा सेटअप तैयार किया और दिखाया है कि कैसे न्यू रोबो वैक्यूम सीढ़ियों पर चढ़ सकता है. कंपनी ने Youtube पर एक वीडियो पोस्ट किया और दिखाया कि Cyber X बड़ी ही आसानी से सीढ़ियों पर चढ़ता चला जा रहा है.
Cyber X का कॉन्सेप्ट वर्जन हुआ अनवील
Cyber X वैक्यूम को ऐसे डिजाइन किया है, जिससे वह मल्टी फ्लोर की क्लीनिंग कर सकता है. यह अभी एक कॉन्सेप्ट वर्जन है और इसका फाइनल कर्मशियल वर्जन कब तक आएगा, उसकी जानकारी नहीं है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












