
अब चोकोबार आईसक्रीम के बना दिए पकोड़े, लोगों ने कहा- ये धरती खत्म क्यों नहीं हो जाती
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है. इस वीडियो में एक शख्स आइसक्रीम के पकौड़े तल रहा है.वह इसे बिल्कुल उसी तरह से बना रहा है जैसे आम पकौड़े बनाए जाते हैं. सामने एक गरम तेल से भरी कड़ाही है और साथ ही बेसन का घोल भी है.
सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आता है. इनमें से ज्यादातर वीडियो में लोग अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. ऐसे वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम की दुनिया में सर आंखों पर रखे जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, 'यह कैसे मुमकिन है?'
दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स आइसक्रीम के पकौड़े तल रहा है. वह इसे बिल्कुल उसी तरह से बना रहा है जैसे आम पकौड़े बनाए जाते हैं. सामने एक गरम तेल से भरी कड़ाही है और साथ ही बेसन का घोल भी है..उसने चोकाबार आइसक्रीम के स्कूप्स लिए और उन पर बेसन का घोल लगाया, फिर इन बेसन लगी आइसक्रीम के स्कूप्स को गरम तेल में तला गया. हैरानी की बात यह है कि ये आइसक्रीम के पकौड़े आम पकौड़ों की तरह कुरकुरे लग रहे थे.
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़
इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर @desimojito नामक पेज से शेयर किया गया है. वीडियो देखकर लोग हैरान हैं. किसी का कहना है कि यह देखने के बाद धरती पर रहने का हक नहीं है.अब हमें धरती छोड़ देना चाहिए. एक यूजर का कहना है कि ऐसे करने वाले को मास्टरशेफ में अपना टैलेंट दिखाना चाहिए. लेकिन कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह खाना कैसे होगा, क्या वाकई में यह स्वादिष्ट होगा? किसी के मुताबिक, ऐसे करने वाले को जेल में भेज देना चाहिए.
रील की दुनिया में छाया है अजीबोगरीब पकौड़ों का ट्रेंड

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










