
अब इंसानी दिमाग पढ़ेंगे ChatGPT के बॉस, Elon Musk के न्यूरालिंक को सीधी टक्कर, नहीं होगी सर्जरी
AajTak
ChatGPT मेकर OpenAI के बॉस सैम ऑल्टमैन अब नई तैयारी में लग गए हैं. अब वे अपना ध्यान Merge Labs पर लगा रहे हैं, जिसका मकसद ब्रेन कंप्यूटर चिप तैयार करना है. यह इंसानी दिमाग को पढ़ने का काम करेगा. इसके लिए ऑपरेशन करने की जरूरत नहीं होगी. अभी ब्रेन चिप को लेकर काम और सफल परीक्षण Elon Musk के न्यूरालिंक स्टार्टअप ने किया है. ये खोपड़ी का ऑपरेशन करके उसमें ब्रेन चिप को इंप्लांट करती है.
ChatGPT मेकर OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन अब एक नए प्रोजेक्ट पर अपना फोकस कर रहे हैं, जिसका नाम ब्रेन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपन AI अब Merge Labs को लेकर काम कर रहे हैं, जो ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) होगा. इस सिस्टम का काम ब्रेन से आने वाले सिग्नल्स और साउंड को कैप्चर करना है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए सर्जरी की आवश्यकता नहीं है.
सैम ऑल्टमैन के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट का सीधा मुकाबला दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk की न्यूरालिंक कंपनी के साथ होगा. न्यूरालिंक भी ह्यूमन ब्रेन में BCI चिप को इंप्लांट करती है. इसको लेकर वह पहला सफल परीक्षण कर चुकी है, जिसकी मदद से यूजर्स दिमागी वेब और साउंड से कंप्यूटर का कर्सर ऑपरेट कर पा रहा है.
न्यूरालिंक करता है खोपड़ी का ऑपरेशन
जहां न्यूरालिंक के BCI चिप इंप्लांट करने के लिए सिर का ऑपरेशन करना होता है. उसके बाद चिपसेट को ब्रेन पर इंप्लांट करते हैं. वहीं सैम ऑल्टेमैन का कहना है कि उनके प्रोजेक्ट में सिर की सर्जरी करके उसको ओपेन करने की जरूरत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: मोबाइल में छिपी मौत: चैटजीपीटी से दोस्ती का खौफनाक अंजाम, मां का खून और फिर...
Merge Labs के लिए बड़े लेवल पर हायरिंग

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











