
अब्राहम लिंकन से कर सकेंगे चैटिंग! Meta तैयार कर रहा है नया AI chatbot
AajTak
Meta एक नया और एडवांस चैटबॉट तैयार कर रहा है, जो किसी बड़ी पर्सनैलिटी की तरह बातचीत करने की काबिलियत रखेगा. टेक जगत की दिग्गज कंपनी अमेरिका के राष्ट्रपति Abraham Lincoln की पर्सनैलिटी के जैसा चैटबॉट तैयार पर विचार कर रही है, जो उनकी तरह बात करने की खूबियों से शामिल होगा. आइए जानते हैं इसके बारे में.
Meta एक नया और एडवांस चैटबॉट तैयार कर रहा है, जो यूजर्स को एक बड़ी पर्सनैलिटी सी बात करने के जैसा लग सकता है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी अलग-अलग सेगमेंट के Artificial Intelligence (AI) पर काम करने वाले chatbots तैयार कर रहे हैं. यह चैटबॉट एक विशेष पर्सनैलिटी से बातचीत करने का अहसास दिलाएंगे. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है.
टेक जगत की दिग्गज कंपनी अमेरिका के राष्ट्रपति Abraham Lincoln की पर्सनैलिटी के जैसा चैटबॉट और तैयार पर विचार कर रही है. हालांकि अभी इसके बारे में बहुत ज्यादा सामने तो नहीं आई है और ना ही Meta ने इसकी कोई ऑफिशियल डिटेल्स शेयर की है. फाइनेंशियल टाइम्स ने यह जानकारी एक सूत्रों के हवाले से दी है.
ये भी पढ़ेंः ChatGPT आपके बारे में क्या-क्या जानता है? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
जानकारी के मुताबिक, पर्सनैलिटी बेस्ड ये चैटबॉट से किसी एक टॉपिक पर चर्चा की जा सकती है. यह यूजर्स को अलग-अलग टॉपिक पर सलाह या फिर सही फैसला लेने में भी मदद कर सकता है.
यह चैटबॉट यूजर्स को मेटा ऐप्स पर सर्चिंग का नया तरीका भी दे सकता है. साथ ही यह रिकमेंडेशन भी दे सकेगा और यह कई लोगों के लिए काफी मजेदार भी साबित हो सकता है. इस अपकमिंग चैटबॉट की मदद से यूजर्स अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आगे निकलना चाहती है.
ये भी पढ़ेंः ChatGPT और Google BARD को टक्कर देने आ रहा AppleGPT, कंपनी का बड़ा दांव

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










