
अपने पहने हुए कपड़े बेच महिला हर महीने कमा रही 4 लाख रुपये!
AajTak
पहने हुए कपड़ों को भी कोई खरीदता है क्या. बात हैरान करने वाली है, लेकिन सच है. एक महिला अपने पहने हुए कपड़े बेचकर महीने में चार लाख रुपये तक कमाती है.
पहने हुए कपड़ों को भी कोई खरीदता है क्या. बात हैरान करने वाली है, लेकिन सच है. एक महिला अपने पहने हुए कपड़े बेचकर महीने में चार लाख रुपये तक कमाती है. वेबसाइट मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक महिला द्वारा इस काम को साइड बिजनेस के रूप में किया जा रहा है. (फोटो/Tatiana-Bee) इस महिला द्वारा खुद के पहने हुए कपड़ों की ऑनलाइन बिक्री की जा रही है. उसने बताया कि जब पहली बार उसने इस काम की शुरुआत की, तो उसकी उम्र 22 वर्ष थी. वह कॉलेज में पढ़ रही थी. उसे आय के अतरिक्त स्त्रोत की आवश्यकता थी, इसलिए कमाई के नए आइडिया के बारे में सोचती रहती थी. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) उसने बताया कि पहली बार दोस्तों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि लोग अपना इस्तेमाल किया हुआ सामान ऑनलाइन बेच रहे हैं. उसने भी वेबसाइटों को यह जानने के लिए खंगालना शुरू कर दिया, कि ये काम होता कैसे है. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











