
'अकेली महिलाओं से मिलें...' डेटिंग वाले ये विज्ञापन हुए बैन!
AajTak
'हजारों यूक्रेनी महिलाओं से मिलें'...'सिंगल्स अपना पार्टनर तलाशें, इस तरह के कुछ विज्ञापन ब्रिटेन में एक संस्था को आपत्तिजनक लगे. जिसके बाद इन्हें बैन कर दिया गया है. यह विज्ञापन कई प्रमुख वेबसाइट पर नजर आ रहे थे.
डेटिंग से जुड़े कुछ विज्ञापन में ये दावा किया जा रहा था कि लोग 'अकेली' यूक्रेन की महिलाओं से मिल सकते हैं. जिसे विज्ञापन पर नजर रखने वाली संस्था ने आपत्तिजनक करार दिया है और इसे बैन कर दिया. 'न्यूज स्काई' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, SofiaDate के लिए तीन ऑनलाइन विज्ञापन मई के बाद दिख रहे थे.
SofiaDate एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म है. जिनमें यूक्रेनी महिलाओं से जुड़ी हुई बातें दिखाई जा रही थीं.
सबसे पहले यह विज्ञापन Dorset Echo की वेबसाइट पर नजर आया. जहां एक महिला बालकनी में खड़ी हुई है. इस विज्ञापन के साथ कैप्शन लिखा है-'यूक्रेनी महिला (हेडिंग). हजारों अकेली यूक्रेनी महिलाओं से मिलें. अकेलेपन के बारे में भूल जाएं. खुद को खुश रखें.'
ठीक इसी तरह का एक और विज्ञापन एक राष्ट्रीय स्तर की वेबसाइट में भी नजर आया. जहां Ukrainian की स्पेलिंग गलत लिखी हुई थी और लिखा था, 'दुनिया भर के सिंगल्स अपना आदर्श पार्टनर तलाशें'.
इस मामले में ब्रिटेन की The Advertising Standards Authority (ASA) को तीन शिकायत मिलीं. जिसे ASA ने काफी गंभीर अपराध माना है.
Molly-Mae Hague का Instagram पोस्ट हुआ बैन इसी बीच Love Island की स्टार रहीं और बाद में उद्यमी बनीं Molly-Mae Hague को ASA ने बैन कर दिया है. दरअसल, एक पोस्ट को वह यह साबित नहीं कर पाईं कि वो विज्ञापन है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










