
'अंकिता प्लीज एक्स-बॉयफ्रेंड को...', लड़की की इस हरकत पर Zomato ने भी जोड़ लिए हाथ!
AajTak
सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता. अब जोमैटो Zomato के एक ट्वीट को ही देख लीजिए. कमेंट में जिसमें जोमैटो ने 'अंकिता' नाम की लड़की को ऐसी नसीहत दे डाली कि उसके पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. यूजर्स ने जोमैटो के ट्वीट पर जमकर मजे लिए.
सोशल मीडिया पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) का एक ट्वीट वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में जोमैटो ने भोपाल की रहने वाली 'अंकिता' से अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को कैश ऑन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद करने की अपील की है. जोमैटो ने इसके पीछे का जो कारण बताया है वो काफी अजीब है. इसे पढ़कर यूजर्स भी सोच में पड़ गए कि आखिर 'अंकिता' अपने एक्स के साथ करना क्या चाहती थी? आइए जानते हैं पूरा मामला...
दरअसल, 'अंकिता' अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को कैश ऑन डिलीवरी (COD) मोड पर लगातार खाना भेज रही थी. COD मतलब- जो ऑर्डर रिसीव करेगा वही उसका पेमेंट करेगा. लेकिन उधर 'अंकिता' का एक्स ऑर्डर का पेमेंट करने से ही इनकार कर दे रहा था. ऐसा एक या दो नहीं बल्कि तीन बार हुआ. ऐसे में खुद जोमैटो को ट्वीट करना पड़ गया.
जोमैटो ने अपने ट्वीट में लिखा- भोपाल से अंकिता कृपया अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को कैश ऑन डिलीवरी पर खाना भेजना बंद करें. यह तीसरी बार है जब वो पेमेंट करने से इनकार कर रहा है.
अब जोमैटो का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज और 5000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी. एक यूजर ने लिखा- 'अंकिता' ने एक्स-बॉयफ्रेंड को परेशान करने का गजब तरीका निकाला. दूसरे ने कहा- 'अंकिता' ने तो एक्स के साथ अलग ही लेवल का खेल कर दिया. तीसरे ने लिखा- कंपनी का मार्केटिंग स्टंट है ये. एक अन्य यूजर ने पूछा- इस ट्वीट के बाद अंकिता अब कैश ऑन डिलीवरी करना बंद करेगी या नहीं?
Ankita, looks like your ex is treating your food deliveries like a free buffet! 😂 Maybe you should send him a menu with “Payment Required: Love and Respect” - that way, he’ll think twice before ordering! 🍔🛍️
Why did Ankita's ex refuse to pay for the food? Because he couldn't handle the 'ex-tra' expenses! https://t.co/ZkjVNfO3gq

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










