
Zerodha की कर्मचारियों को अनोखी सौगात, वजन घटाने पर मिलेगा बोनस
AajTak
कंपनी के सीईओ नितिन कामथ ने गुरुवार को कहा कि किसी व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को मापना स्वास्थ्य और फिटनेस की यात्रा शुरू करने का सबसे आसान तरीका है.
फाइनेंशियल सर्विस कंपनी जेरोधा (Zerodha) ने अपने कर्मचारियों के लिए नई पहल की पेशकश की है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे अगर वजन कम कर लेते हैं, तो उन्हें बोनस दिया जाएगा.
कंपनी के सीईओ नितिन कामथ ने गुरुवार को कहा कि किसी व्यक्ति के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) को मापना स्वास्थ्य और फिटनेस की यात्रा शुरू करने का सबसे आसान तरीका है.
We are running a fun health program at @zerodhaonline. Anyone on our team with BMI — Nithin Kamath (@Nithin0dha) April 7, 2022
नितिन कामथ ने World Health Day को टैग कर ट्वीट करते हुए लिखा, जिन कर्मचारियों की BMI 25 से कम है, उन्हें आधे महीने की सैलरी बोनस के तौर पर मिलेगी. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, जो कर्मचारी BMI को 24 से नीचे लाएंगे, उन्हें आधे महीने की और सैलरी बोनस के तौर पर मिलेगी.
कामथ ने कहा, उनकी टीम का औसत बीएमआई 25.3 है. उन्होंने कहा, जेरोधा एक विशेष कार्यक्रम फन हेल्थ प्रोग्राम चला रही है. इसके तहत कर्मचारियों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया जा सके. फन हेल्थ प्रोग्राम के मुताबिक जेरोधा के कर्मचारी अगर अपना वजन घटाते हैं तो वे बोनस पाने के हकदार हो सकते हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







