
Xiaomi और Realme के बाद अब Samsung के फोन भी हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमत
AajTak
स्मार्टफोन कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही है. चीनी कंपनियों के बाद अब Samsung ने भी अपने कई स्मार्टफोन की कीमत को बढ़ा दिया है. Samsung ने अपने स्मार्टफोन M-सीरीज, F-सीरीज और A-सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी की है.
स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने फोन की कीमत बढ़ा रही है. Xiaomi और Realme जैसी चीनी कंपनियों के बाद अब Samsung ने भी अपने कई स्मार्टफोन की कीमत को बढ़ा दिया है. Samsung ने अपने स्मार्टफोन M-सीरीज, F-सीरीज और A-सीरीज की कीमत में बढ़ोत्तरी की है. Samsung ने अपने तीन स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है. Samsung ने Galaxy A12, Galaxy M02s और Galaxy F02s की कीमत में बढ़ोतरी की है. नई कीमत सैमसंग की इंडिया की वेबसाइट पर दिख रहा है. इसको लेकर Gadgets Now ने रिपोर्ट किया है. नई कीमत अब फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से मोबाइल लेने पर एप्लीकेबल है. Galaxy A12 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 12,999 रुपये थी. इसे अब 13,499 रुपये में बेचा जा रहा है.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











