
Women's T20 World Cup: आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार होंगी केवल महिला अधिकारी, तीन भारतीय भी लिस्ट में
AajTak
महिला टी20 विश्व कप का आयोजन साउथ अफ्रीकी धरती पर होना है. अब आईसीसी की ओर से इस टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी और अंपायर्स के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है. खास बात यह है कि 13 सदस्यीय लिस्ट में केवल महिला ऑफिशियल्स को जगह दी गई है. महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं.
महिला टी20 विश्व कप अगले महीने (फरवरी) साउथ अफ्रीका में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने मैच रेफरी और अंपायर्स के नाम का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि 13 सदस्यीय इस लिस्ट में केवल महिला ऑफिशियल्स को ही जगह दी गई है जिसमें तीन भारत की हैं. इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा कि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में सिर्फ महिला अधिकारी अंपायर्स या मैच रेफरी की भूमिका में होंगी.
आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) वसीम खान ने कहा, 'हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और इसके हिस्से के रूप में हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि उच्चतम स्तर पर अधिक महिलाओं को कार्य करने का अवसर मिले. यह घोषणा हमारे इरादे का प्रतिबिंब है और हमारी यात्रा की शुरुआत है, जहां पुरुषों और महिलाओं को हमारे खेल में समान अवसर मिलते हैं. हम अपनी महिला मैच अधिकारियों का समर्थन जारी रखने और वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.'
History will be made at the ICC Women's #T20WorldCup 2023 with an all-female match official group 👏 All you need to know about the 13-member panel 👇 https://t.co/qyJKzpeAPu
34 साल की क्लेयर पोलोसाक अंपायरों में सबसे अनुभवी हैं और वह चौथे टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करेंगी. जबकि इंग्लैंड की सू रेडफर्न, वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स और न्यूजीलैंड की किम कॉटन अपने तीसरे महिला टी20 विश्व कप में शामिल होंगी. स्थानीय अंपायर लॉरेन एजेनबाग को पहली बार टी20 विश्व कप में अंपायरिंग करने का मौका मिलेगा. मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज पहली बार टी-20 विश्व कप में शिरकत करेंगी.
महिला टी20 विश्व कप 2023 के मैच अधिकारी मैच रेफरी: शैंड्रे फ्रिट्ज (दक्षिण अफ्रीका), जीएस लक्ष्मी (भारत), मिशेल परेरा (श्रीलंका).अंपायर: सू रेडफर्न (इंग्लैंड), एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया), जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूजीलैंड), लॉरेन एजेनबाग (साउथ अफ्रीका), अन्ना हैरिस (इंग्लैंड), वृंदा राठी ( भारत), एन. जननी (भारत), निमाली परेरा (श्रीलंका).
भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









