
T20 WC 2026: बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप बायकॉट पर श्रीलंका ने तोड़ी चुप्पी, भारत-पाकिस्तान भी दिया बड़ा बयान
AajTak
बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फैसला किया है, बांग्लादेश ने अपने लीग मुकाबले श्रीलंका में करवाने की बात कही थी. इस बात को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने नहीं माना था. अब इस पूरे मसले पर श्रीलंका की ओर से बयान आया है.
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और फाइनल 8 मार्च को है. यह वर्ल्ड कप इस बात के लिए आने वाले दिनों में याद किया जाएगा कि बांग्लादेश ने भारत में अपने मुकाबले करवाने से इनकार किया था.
वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले जब ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने बांग्लादेश के भारत में सुरक्षा के लेकर तर्कों को नहीं माना और अपने मैच श्रीलंका में करवाने की वकालत की, तो ICC ने इसे खारिज कर दिया. बांग्लादेश कहता रहा कि उसके मैच श्रीलंका में हों, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी.
ICC और बांग्लादेश के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चला आ रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप की सह-मेजबान श्रीलंका ने इस पूरे मामले पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है.
इस मामले में काफी समय तक चुप रहने के बाद अब श्रीलंका ने अपना स्टैंड क्लियर किया है. श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके (Cricket Secretary Bandula Dissanayake) ने AFP से बातचीत में कहा कि श्रीलंका किसी भी क्षेत्रीय विवाद का हिस्सा नहीं बनना चाहता.
उन्होंने कहा-भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे विवादों में हम पूरी तरह तटस्थ हैं. ये सभी हमारे मित्र राष्ट्र हैं.यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की फिर बेइज्जती! अब T20 वर्ल्ड कप में खेलने को तैयार है युगांडा, आइसलैंड की तरह किया ट्रोल
वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर भविष्य में किसी देश की ओर से अनुरोध आता है, तो श्रीलंका किसी भी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार रहेगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








