
T20 वर्ल्ड कप से पहले फूटा मैच फिक्सिंग का बम, ICC ने USA के क्रिकेटर आरोन जोंस पर ठोका बैन
AajTak
ICC और CWI ने मैच फिक्सिंग के पांच मामलों में एक क्रिकेटर को दोषी पाया है. Bim10 टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय मैचों से जुड़े आरोपों के बाद उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा थे, लेकिन अब सेलेक्शन से बाहर हो गए.
इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (ICC) ने अमेरिका (USA) के टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शामिल बैटर आरोन जोंस (Aaron Jones match fixing) को मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों में दोषी पाया है. ICC और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने संयुक्त रूप से जोंस पर एंटी-करप्शन कोड के पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया.
31 वर्षीय जोंस अमेरिका के लिए 6 साल के इंटरनेशनल करियर में 100 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 52 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं. इसके अलावा वह मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ऑर्कास और कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
तीन आरोप 2023-24 के Barbados Bim10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं, जो CWI के एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) के दायरे में आता है. वहीं दो आरोप इंटरनेशनल मैचों से जुड़े होने के कारण ICC ने भी कार्रवाई की है.
जोंस पर मैच फिक्सिंग, फिक्सिंग की कोशिश, संदिग्ध संपर्कों की जानकारी छुपाने और एंटी-करप्शन जांच में सहयोग न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. ICC के मुताबिक, उन्होंने जांच के दौरान अहम जानकारियां छुपाईं और सबूतों से छेड़छाड़ भी की.
ICC ने अपने बयान में कहा- यह मामला एक व्यापक जांच का हिस्सा है और आने वाले समय में अन्य खिलाड़ियों पर भी आरोप लग सकते हैं.
जोंस को 28 जनवरी के बाद 14 दिनों के भीतर इन आरोपों पर जवाब देना होगा. वह USA की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी टीम का हिस्सा थे, लेकिन निलंबन के चलते अब किसी भी चयन के लिए अयोग्य हो गए हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








