
विराट कोहली का नाम लेकर फैन ने किया ट्रोल, रविचंद्रन अश्विन ने पोस्ट से दिया करारा जवाब
AajTak
रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे एक शख्स की बोलती बंद कर दी. दरअसल, यह यूजर कोहली का नाम लेकर अश्विन पर हमलावर होने की कोशिश कर रहा थ, जानें पूरा मामला...
रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करने वाले शख्स की बोलती बंद कर दी है. दरअसल, इस शख्स का आरोप था कि अश्विन विराट कोहली को रूप से टारगेट कर रहे थे.
वहीं अश्विन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैल रहीं वे अटकलें भी सिरे से खारिज हो गई हैं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने भारत की तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड पर जीत के विश्लेषण के दौरान विराट कोहली पर परोक्ष हमला किया है.
गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 154 रन का लक्ष्य महज 10 ओवर में हासिल कर लिया था और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. मैच के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर विश्लेषण करते हुए अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजी के बदलते रवैये पर बात की और बताया कि कैसे टीम अब कंजरवेटिव सोच से निकलकर आक्रामक और हाई-टेम्पो क्रिकेट खेल रही है.
इसी चर्चा के दौरान अश्विन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का जिक्र किया, जहां भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाए और सात रन से खिताब अपने नाम किया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के मैच पलट देने वाले कैच की जमकर तारीफ की. हालांकि, उन्होंने विराट कोहली की फाइनल में खेली गई अहम 59 गेंदों में 76 रन की पारी का उल्लेख नहीं किया.
बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया के एक धड़े ने यह मान लिया कि अश्विन जानबूझकर कोहली को नजरअंदाज कर रहे हैं और उन पर अप्रत्यक्ष हमला किया गया है.
इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन ने X पर साफ लिखा कि उनके और विराट के बीच किसी तरह की कोई अनबन नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद कोहली से इस मुद्दे पर बात की है. अश्विन ने लिखा- अभी-अभी विराट से @Rajiv1841 के तथाकथित ‘इंडायरेक्ट अटैक’ को लेकर बात हुई. हम दोनों इस बात पर खूब हंसे कि सोशल मीडिया पर क्लिकबेट फैन वॉर कैसे काम करता है. हमें बात करने मौका देने के लिए शुक्रिया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








