
इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, सोशल मीडिया से अचानक दूरी बनाने से अटकलें तेज
AajTak
Virat Kohli Instagram Account: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है, जिससे उनके 27.4 करोड़ फॉलोअर्स उलझन में हैं. शुक्रवार को उनके और उनके भाई विकास के प्रोफाइल डीएक्टिवेट मिले.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने से करोड़ों प्रशंसकों हैरान हैं. भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के बाद कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्लेटफॉर्म से गायब हो गया है.
इंस्टाग्राम पर कोहली को करीब 274 मिलियन (27.4 करोड़) से अधिक लोग फॉलो करते हैं. यह अकाउंट अब न तो सर्च में दिख रहा है और न ही फॉलोअर्स लिस्ट में मौजूद है. इस अकाउंट को सर्च करने पर अब "This page isn't available" का मैसेज दिखाई दे रहा है.
इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि विराट के साथ उनके भाई विकास कोहली का अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो गया है.फिलहाल विराट कोहली, उनकी मैनेजमेंट टीम या मेटा (Meta) की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अटकलें चल रही हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी (Glitch) है, या कोहली ने अपनी निजता (Privacy) और परिवार के साथ समय बिताने के लिए खुद ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली है.
कुछ लोगों ने हैकिंग की आशंका भी जताई, हालांकि अब तक ऐसे किसी दावे का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ समय से विराट ने अपनी ऑनलाइन सक्रियता काफी कम कर दी थी.
कोहली भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के खेल जगत में सबसे बड़े फैन फॉलोइंग वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका डिजिटल प्रभाव क्रिकेट मैदान से कहीं आगे तक फैला हुआ है. अब सोशल मीडिया से उनका अचानक गायब हो जाना चर्चा का विषय बना हुआ है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








