
डिलीट या हैक... विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव, फैन्स में मचा था हड़कंप
AajTak
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने के बाद वापस हो गया है, यह शुक्रवार को अचानक डिएक्टिव या यूं कहें डिलीट हो गया था. हालांकि यह सब क्यों हुआ, इसके पीछे की वजह क्या थी, अब बात अब तक कोहली की तरफ से स्पष्ट नहीं हुई है.
Virat Kohli Instagram Account Reactivated: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. दरअसल, कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद फैन्स में बेचैनी फैल गई और कई तरह के कयास लगे.
कई यूजर्स को उनका प्रोफाइल सर्च करने पर 'User not found' दिखने लगा, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि किंंग कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है.
कोहली की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उनके 270 मिलियन (27 करोड़) फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने पर फैन्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई फैन्स ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इसको लेकर सवाल किए, और पूछा कि कोहली कहां हैं?
हालांकि, कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिवेट हो गया. अकाउंट के वापस आते ही फैन्स ने राहत की सांस ली. फिलहाल कोहली या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट तकनीकी कारणों से डिएक्टिव हुआ था या यह कोहली का खुद का फैसला था. वहीं सवाल यह भी है कि क्या कोहली का अकाउंट हैक तो नहीं हुआ था.
वैसे इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कोहली के भाई विकास कोहली (Vikas Kohli) का इंस्टाग्राम अकाउंट भी शुक्रवार सुबह से सर्च में नजर आना बंद हो गया. उनके प्रोफाइल पर भी 'Profile isn’t available' दिखा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








