
India vs New Zealand 4th T20I Live Score: वाइजैग टी20 में भारतीय टीम ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की पहले बैटिंग, ईशान किशन बाहर
AajTak
India (IND) vs New Zealand (NZ): विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज में अजेय बढ़त ले चुकी है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज (शुक्रवार) है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (वाइजैग) के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
भारतीय टीम टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. 21 जनवरी दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 48 रनों से जीत हासिल की थी. वहीं रायुपर टी20 में भारत को 7 विकेट से जीत मिली. फिर गुवाहाटी में खेले गए मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था. चौथे टी20 मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ. ईशान किशन की जगह लेफ्ट-आर्म पेसर अर्शदीप सिंह को मौका मिला. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में काइल जेमिसन के स्थान पर बॉलिंग ऑलराउंडर जकारी फाउलकेस को शामिल किया.
भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउलकेस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड कुल टी20I मुकाबले: 28 भारत ने जीते: 15 न्यूजीलैंड ने जीते: 10 टाई: 3

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











