
ट्रॉफी चोरी से लेकर बांग्लादेश को भड़काने तक, पाकिस्तान और मोहसिन नकवी की ड्रामेबाजी की पूरी टाइमलाइन
AajTak
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी पिछले एक साल से लगातार विवादों में घिरे रहे हैं. एशिया कप ट्रॉफी विवाद से लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार की धमकी तक, नकवी के बयान और फैसले भारत-पाक क्रिकेट रिश्तों में तनाव बढ़ाते रहे हैं. बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर उठाए गए कदमों ने एक बार फिर PCB को आलोचनाओं के घेरे में ला खड़ा किया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी सुर्खियों से दूर रहना शायद जानते ही नहीं हैं. पिछले साल एशिया कप से लेकर अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक, नकवी लगातार ऐसे विवाद खड़े करते रहे हैं, जिनका सीधा निशाना भारतीय क्रिकेट टीम और बीसीसीआई रही है. वो लगातार विवादों को बढ़ाते रहे हैं. इस चक्कर में कई बार उनके देश की फजीहत भी हुई है लेकिन वो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.
एशिया कप के दौरान भारत के खिलाफ मैच में कथित खेल भावना के उल्लंघन को लेकर नकवी ने मैच से हटने तक की धमकी दे डाली थी. हैरानी की बात यह रही कि वही टूर्नामेंट बेहद नाटकीय तरीके से खत्म हुआ, जिसमें भारत चैंपियन बना लेकिन ट्रॉफी मैदान पर नहीं उठा सका.
हालांकि, एशिया कप का विवाद कोई इकलौता मामला नहीं रहा बल्कि यह आने वाले विवादों की शुरुआत भर साबित हुआ.
विवादों की टाइमलाइन
सितंबर 2025 – हैंडशेक विवाद और बहिष्कार की धमकी
एशिया कप के दौरान, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया. यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में उठाया गया था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








