
Duck in Cricket: क्रिकेट में तो 0 पर आउट होना भी स्पेशल, जानें क्रिकेट के 10 'डक' की कहानी
AajTak
Duck in Cricket: टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो बार गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद पर आउट हो गए, ऐसे में सवाल उठता है कि क्रिकेट के खेल में कुल कितने डक होते हैं. वहीं वो साथ ही रॉयल डक (प्लेटिनम डक) का भी शिकार हुए.
Duck in Cricket: वाइजैग (विशाखापत्तनम) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 न्यूजीलैंड की टीम ने 50 रनों से अपने नाम किया. इस तरह सीरीज का अब इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा इस मौजूदा सीरीज में दूसरी बार गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए 0 पर आउट हुए. वाइजैग में तो वो रॉयल डक (प्लेटिनम डक) का भी शिकार बने.
वाइजैग में उनको मैट हेनरी ने डेवोन कॉन्वे के हाथों आउट हुए थे. इससे पहले अभिषेक शर्मा रायपुर टी20 में भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे. तब भी उनको कॉन्वे ने कैच किया था, लेकिन तब गेंदबाज जैकब डफी थे.
अभिषेक ने इस सीरीज या तो हाई स्ट्राइक रेट से बड़ी फिफ्टी बनाई है या ज़ीरो पर आउट हुए हैं, दो डक के बावजूद उनका एवरेज 50.66 है.अभिषेक भारत के लिए भारत के लिए T20I में 3 डक बना चुके हैं.
आइए अब जान लेते हैं क्रिकेट में कितने प्रकार के डक होते हैं, वैसे देखा जाए तो क्रिकेट में कुल मिलाकर 10 डक होते हैं...
डायमंड डक: क्रिकेट में जब कोई बैटर खाता खोले बिना और एक भी गेंद खेले बिना आउट हो जाता है, तो उसे 'डायमंड डक' कहा जाता है. ऐसा आउट बहुत कम देखने को मिलता है और यह सिर्फ दो परिस्थितियों में ही संभव होता है, रन आउट या फिर टाइम आउट.वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट होकर चर्चा में आए थे.
गोल्डन डक: क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो जाता है, तो उसे 'गोल्डन डक' कहा जाता है. मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम के अभिषेक शर्मा 2 बार पहली ही गेंद पर आउट हुए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








