
चले तो चांद तक वरना शाम तक? अभिषेक शर्मा की 'तेजी' बन रही मुसीबत... 'गुरु' युवराज सिंह की बात भी कर रहे अनसुनी
AajTak
अभिषेक शर्मा के साथ एक चीज है, जब वो चलते हैं तो मैच का नतीजा बदल देते हैं. वरना वो बहुत जल्दी आउट हो जाते हैं. न्यूजीलैंड संग चालू टी20 सीरीज में दो मैचों में चले और दो मैचों में 'गोल्डन डक' यानी पहली ही गेंद पर आउट हुए.
तो क्या अभिषेक शर्मा की कहानी 'चले तो चांद तक वरना शाम तक' हो गई है. क्योंकि वो कब चलकर मैच का नतीजा बदल दें और कब तुरत -फरत आउट हो जाएं तो इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं.
थोड़ा पीछे चलते हैं- तारीख 4 सितंबर 2024 थी, इस दिन अभिषेक शर्मा के मेंटॉर युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर किया, जो उनके जन्मदिन पर था.
वीडियो में अभिषेक हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान युवराज सिंह उनसे कहते हैं- सिंगल भी ले लिया कर महाराज. पर जब अभिषेक उनकी सलाह पर ध्यान नहीं देते... इस पर आखिर में युवराज मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहते हैं- तू न सुधरी... बस छक्के मारी जाई, थल्ले न खेली. यानी तू नहीं सुधरेगा… बस छक्के ही मारता रहेगा, थल्ले नहीं खेलेगा.
जहां ‘थल्ले न खेली’ का मतलब है गेंद को नीचे रखकर, समझदारी से खेलने की सलाह से था. इस वीडियो के अलावा भी युवराज सिंह कई मौकों पर अभिषेक को संयम और मैच सिचुएशन के मुताबिक खेलने की नसीहत दे चुके हैं.
Happy birthday sir Abhishek 🙏🏻 🎂 hope you take as many singles this year as many as you knock out of the park 🤪 Keep putting in the hard work! loads of love and wishes for a great year ahead! ❤️ @IamAbhiSharma4 pic.twitter.com/Y56tQ2jGHk
वहीं युवराज के अलावा कई क्रिकेट के एक्सपर्ट भी अभिषेक को लेकर यह कह चुके हैं कि अगर वो थोड़ा रुकने का माद्दा दिखाएं तो उनकी पारियां लंबी हो सकती हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








