
पाकिस्तान फिर घुटनों पर आया, वर्ल्ड कप बायकॉट की धमकी के बीच कटाया कोलंबो का टिकट
AajTak
पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप बहिष्कार की अटकलों को खारिज करते हुए टीम की 2 फरवरी को श्रीलंका रवाना होने की तैयारी कर ली है. भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होगा. बोर्ड का मानना है कि बहिष्कार का कोई तार्किक आधार नहीं है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की अटकलों पर लगभग विराम लगा दिया है. बोर्ड ने अपनी टीम के 2 फरवरी की सुबह श्रीलंका के कोलंबो रवाना होने की पूरी तैयारी कर ली है. इससे यह साफ हो गया है कि न तो टूर्नामेंट का बहिष्कार होगा और न ही 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पाकिस्तान पीछे हटेगा.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीसीबी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वर्ल्ड कप के लिए यात्रा कार्यक्रम पहले ही तय किया जा चुका है. ऐसे में बहिष्कार की बातों में कोई दम नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी ने भारत में खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की सुरक्षा चिंताओं का समर्थन जरूर किया था, लेकिन इसके आगे जाना आईसीसी में अपनी स्थिति को कमजोर करना होता.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान शर्तिया खेलेगा T20 वर्ल्ड कप! PCB चीफ मोहसिन नकवी को सलमान आगा ने 'साइडलाइन' किया?
गौरतलब है कि बीसीसीआई, पीसीबी और आईसीसी के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत 2027 तक भारत-पाकिस्तान के सभी आईसीसी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. इस कारण पाकिस्तान के पूरे वर्ल्ड कप मैच, यहां तक कि फाइनल (यदि टीम क्वालिफाई करती है), श्रीलंका में ही होने हैं.
एक अधिकारी ने सवाल उठाया, 'जब पूरा शेड्यूल श्रीलंका में है, तो फिर भारत के खिलाफ मैच या टूर्नामेंट के बहिष्कार का कोई आधार ही नहीं बनता.'
पाक पीएम के साथ बैठक में क्या हुआ

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








