
ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा फेरबदल, इस खिलाड़ी ने संभाली कमान... T20 टीम में 2 उपकप्तान
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है. अब एक खिलाड़ी के रिटायरमेंट के बाद कमान स्पिन ऑलराउंडर ने संभाली है. हालांकि रिटायरमेंट का ऐलान कर चुकी खिलाड़ी भारत के खिलाप सीरीज में कप्तानी करेगी.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली घरेलू सीरीज से पहले महिला टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है. स्पिन ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स (Sophie Molineux) को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है. भारत सीरीज के बाद वह तीनों फॉर्मेट में एलिसा हीली (Alyssa Healy) की जगह टीम की कमान संभालेंगी.
एलिसा हीली पहले ही यह घोषणा कर चुकी हैं कि वह भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगी. भारत दौरे के दौरान हीली तीन वनडे और एकमात्र टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी. 28 वर्षीय सोफी मोलिन्यूक्स महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की सबसे कम उम्र की कप्तान रह चुकी हैं और बाद में उन्होंने विक्टोरिया टीम की भी कप्तानी की.
Australia has named its new captain 👏 MORE: https://t.co/ILgbFpHsdp pic.twitter.com/fdXXVdMLSp
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को भारत सीरीज के लिए टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट की टीमें घोषित कर दीं. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 15 फरवरी से शुरू होगा. टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच 19 फरवरी (कैनबरा) और 21 फरवरी (एडिलेड) को होंगे.
तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 फरवरी, 27 फरवरी और 1 मार्च को खेली जाएगी. पहला वनडे ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड, जबकि बाकी दो मुकाबले होबार्ट के बेलरिव ओवल में होंगे.
इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 से 9 मार्च तक पर्थ के ऐतिहासिक WACA ग्राउंड पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारत सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की कमान पूरी तरह सोफी मोलिन्यूक्स के हाथों में होगी और वह मार्च में होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालेंगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








