
बर्बादी का डर या फिर फजीहत की चिंता... आखिर पाकिस्तान के घुटनों पर आने की क्या है असली वजह
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पाकिस्तान ने भले ही बांग्लादेश के समर्थन की बातें की हों, लेकिन हकीकत में पीसीबी कभी भी टूर्नामेंट का बहिष्कार करने वाला नहीं था. यात्रा योजनाएं पहले से तय थीं और आईसीसी से रिश्ते खराब करने का जोखिम पाकिस्तान नहीं ले सकता था. त्रिपक्षीय समझौते और बड़े आर्थिक फायदे भी इसकी बड़ी वजह रहे.
टी20 वर्ल्ड कप को लेकर चल रहे विवाद में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाने का सिर्फ नाटक किया. हकीकत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की इसके पीछे अपनी सियासी चाल थी. पाकिस्तान ने केवल बांग्लादेश और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच टकराव को और बढ़ाने के लिए पूरा नाटक किया.
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के मैचों की मेजबानी की पेशकश तक की और यहां तक कहा गया कि वे खुद भी टूर्नामेंट से हट सकते हैं. लेकिन अब जब बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगा, तो पाकिस्तान अपने वादे से पलट गया. ऐसे में सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान वाकई टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने वाला था? क्या वह बांग्लादेश के लिए अलग वेन्यू तैयार करने वाला था? अगर ऐसा है तो फिर वह पीछे क्यों हट गया.
पाकिस्तान पीछे हट गया
अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो पाकिस्तान कभी भी श्रीलंका जाने की अपनी यात्रा टालने वाला नहीं था, जहां उसे टी20 वर्ल्ड कप के सभी मैच खेलने हैं. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान पहले ही यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर चुका है और टीम 2 फरवरी की सुबह कोलंबो के लिए रवाना होने वाली है.
यह समझ में आता है कि पाकिस्तान ने बहिष्कार की बात को आधिकारिक रूप क्यों नहीं दिया, क्योंकि ऐसा करने पर उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता.
पीटीआई से बात करते हुए एक सूत्र ने 29 जनवरी को कहा, पीसीबी ने वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए 2 फरवरी की सुबह कोलंबो रवाना होने की सभी यात्रा व्यवस्थाएं पहले ही कर ली हैं. क्रिकेट में, ठीक राजनीति की तरह, सबसे पहले खुद का हित देखा जाता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








