
'पाकिस्तान में वर्ल्ड कप बायकॉट की हिम्मत नहीं', क्रिकेट दिग्गज ने नकवी को घेरा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच अजिंक्य रहाणे ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान में टूर्नामेंट के बहिष्कार की हिम्मत नहीं है और वह जरूर खेलने आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने पहले ही कोलंबो के लिए यात्रा की तैयारी कर ली है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है. पाकिस्तान ने अब तक टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि इस पर अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार लेगी.
हाल ही में मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक लिया जाएगा. इसी बीच चल रहे तमाम ऑफ-फील्ड ड्रामे के बीच अजिंक्य रहाणे ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है.
क्या बोले रहाणे
रहाणे ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के पास टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की हिम्मत नहीं है. क्रिकबज से बातचीत में रहाणे ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर सकते हैं. उनमें हिम्मत नहीं है. मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करेंगे. वे जरूर खेलने आएंगे.'
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान शर्तिया खेलेगा T20 वर्ल्ड कप! PCB चीफ मोहसिन नकवी को सलमान आगा ने 'साइडलाइन' किया?
इस बीच, पाकिस्तान द्वारा बांग्लादेश का समर्थन करने और भारत व श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार की चर्चाओं के बावजूद, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान को ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी जा चुकी है. इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीम ने कोलंबो के लिए अपनी उड़ानों की बुकिंग पहले ही कर ली है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








