
वैभव सूर्यवंशी ही क्यों? U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के ये 4 धुरंधर भी कम नहीं, गेंद-बल्ले से काटा गदर
AajTak
अंडर 19 वर्ल्ड कप में यंग टीम इंडिया के धुरंधर भी गदर काट रहे हैं. वैसे तो इस वर्ल्ड कप से पहले सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही थी, लेकिन उनके अलावा भी टीम में ऐसे कई प्लेयर्स हैं, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा है. भारतीय टीम ने मंगलवार (27 जनवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ 204 रनों से भारी भरकम जीत दर्ज की थी. इस तरह भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की ओर अपना एक और कदम बढ़ा लिया. अब भारतीय टीम रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान से भिड़ेगी.
बहरहाल, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत भारत की टूर्नामेंट में चौथी जीत रही. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही सबसे ज्यादा फोकस तो वैभव सूर्यवंशी को लेकर था. पूरी उम्मीद थी कि वैभव चलेंगे और वो चले भी. लेकिन इस वर्ल्ड कप में दूसरे खिलाड़ियों ने भी जलवा बिखेरा है.आइए बताते हैं ऐसे ही कुछ और खिलाड़ियों के बारे में जो टी20 वर्ल्ड कप में भौकाल टाइट किए हुए हैं.
1 - विहान मल्होत्रा ने 4 मैचों में 151 रन बनाए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ मुकाबले में शानदार पारी खेली. मल्होत्रा अंत तक टिके रहे और नाबाद 109 रन बनाकर पारी की रीढ़ साबित हुए. 19 साल के वैभव ने इस दौरान 75.50 के एवरेज 93.78 के स्ट्राइक रेट से वर्ल्ड कप में रन बनाए हैं. विहान ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में तो शानदार गेंदबाजी भी की थी और 4 विकेट नाम किए थे.
2- हेनिल पटेल ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं, वो इस वर्ल्ड कप में विकेट लेने के मामले सबसे अग्रणी भारतीय गेंदबाज हैं. उन्होंने अमेरिका के खिलाफ 16 रन देकर 5 विकेट भी झटके थे. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 3 विके लिए थे.
3- विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए संकटमोचक साबित हुए हैं, जब-जब टीम फंसी वो तब-तब चले. अभिज्ञान ने इस दौरान विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया और 6 कैच और एक स्टम्प किया. उन्होंने 4 मैचों में 183 रन बनाए हैं, जो भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक रन हैं.
4- अंडर 19 वर्ल्ड कप के पोस्टर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने 4 मैचों में 166 रन बनाए हैं. वैभव के ये रन 41.50 के एवरेज और 133.87 के स्ट्राइक रेट से आए हैं. वहीं जिम्बाव्बे के खिलाफ तो उन्होंने महज 24 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया था. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 67 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली थी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








