
10.1 ओवर, डर और अफरातफरी... वो टेस्ट मैच जिसने क्रिकेट जगत को हिला दिया
AajTak
टेस्ट क्रिकेट में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन कुछ ऐसे मैच भी हुए जिसने इसके दामन पर दाग लगाया. ऐसा ही एक टेस्ट मैच साल 1998 में खेला गया था, जहां केवल 66 मिनट का खेल हो पाया.
क्रिकेट के सालों पुराने इतिहास में टेस्ट मैचों को धैर्य, तकनीक और साहस की परीक्षा माना जाता है. पांच दिन तक चलने वाला यह फॉर्मेट खिलाड़ियों के जज्बे और हिम्मत की असली कसौटी होता है. लेकिन 29 जनवरी 1998 को खेला गया एक टेस्ट मैच ऐसा भी रहा, जिसने टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा ही बदल दी. यह वो मुकाबला था, जिसमें सिर्फ 10.1 ओवर यानी 61 गेंदों का खेल हुआ, बल्लेबाज डर से कांपते दिखे और आखिरकार अंपायरों को मैच रद्द करने का अभूतपूर्व फैसला लेना पड़ा. आज भी इसे क्रिकेट इतिहास के सबसे डरावने टेस्ट मैचों में गिना जाता है.
यह ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबला जमैका के किंग्स्टन स्थित मशहूर सबीना पार्क में खेला गया था. आमतौर पर यह मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है, लेकिन उस दिन पिच इतनी खतरनाक साबित हुई कि वही खिलाड़ियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई. उस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी माइक एथर्टन कर रहे थे, जबकि वेस्टइंडीज की कमान ब्रायन लारा के हाथों में थी. टॉस इंग्लैंड ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह फैसला बड़ी भूल साबित हो गया.
मैच की पहली ही गेंद से साफ हो गया था कि कुछ ठीक नहीं है. वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस और कर्टनी वॉल्श गेंद को पिच पर डालते ही बल्लेबाजों के शरीर की ओर भेज रहे थे. इसकी वजह थी पिच पर पहले से मौजूद गहरी दरारें, जिनसे गेंदें अजीब और खतरनाक उछाल ले रही थीं.
स्टीवर्ट के ये शब्द आज भी जेहन में... तीसरे ओवर में कर्टनी वॉल्श ने लगातार दो गेंदों पर इंग्लैंड के कप्तान माइक एथर्टन और मार्क बुचर को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद जब नासिर हुसैन बल्लेबाजी के लिए आए, तो ओपनर एलेक स्टीवर्ट ने उन्हें देखकर कहा, 'आज शनिवार है, आठ बज चुके हैं. ये तो पूरी तरह लॉटरी है.' कुछ ही देर बाद यह मजाक हकीकत में बदल गया और नासिर हुसैन भी कर्टली एम्ब्रोस की गेंद पर आउट हो गए.
स्थिति इतनी भयावह हो चुकी थी कि इंग्लैंड के खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे थे. गेंदें कभी हेलमेट पर, कभी कंधे पर, तो कभी शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर लग रही थीं. इंग्लैंड टीम के फिजियो वायने मोर्टन को महज़ 66 मिनट में छह बार मैदान पर दौड़कर खिलाड़ियों का इलाज करना पड़ा. साफ लग रहा था कि अगर खेल जारी रहा, तो कोई गंभीर हादसा हो सकता है.
11वें ओवर की पहली गेंद के बाद इंग्लैंड कप्तान माइक एथर्टन सीधे अंपायरों के पास पहुंचे और साफ शब्दों में कहा कि इस पिच पर खेल जारी रखना खिलाड़ियों की जान से खिलवाड़ होगा. अंपायर स्टीव बकनर और श्रीनिवास वेंकटराघवन ने लंबी चर्चा के बाद साहसिक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मैच को खतरनाक पिच के कारण रद्द कर दिया. उस समय इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 17 रन था. एलेक स्टीवर्ट 9 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि ग्राहम थोर्प खाता भी नहीं खोल पाए थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








