
'बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप से हटकर...', अंग्रेज दिग्गज मार्क बुचर ने दी ICC को नसीहत, बोले- अब इसे मिसाल बनाएं
AajTak
मार्क बुचर ने T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने को क्रिकेट के लिए मिसाल बताया है. उनका कहना है कि सुरक्षा या किसी भी कारण से खेलने से इनकार करने वाली टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर अगली योग्य टीम को मौका दिया जाना चाहिए. बुचर ने खेल की साख को पैसों से ऊपर रखने पर जोर दिया.
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर मार्क बुचर (Mark Butcher) ने बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने को क्रिकेट के लिए एक अहम मोड़ बताया है. बुचर का मानना है कि इस फैसले को आने वाले सभी ICC टूर्नामेंट्स के लिए एक स्थायी मिसाल (Precedent) के तौर पर अपनाया जाना चाहिए, ताकि खेल की साख बनी रहे.
Wisden Cricket Weekly पॉडकास्ट पर बोलते हुए बुचर ने बांग्लादेश के आखिरी समय पर टूर्नामेंट से हटने को अव्यवस्था करार दिया. उन्होंने इस मामले की तुलना भारत के 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान न जाने के फैसले से की, जहां भारत ने अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू दुबई में खेले थे.
बुचर ने कहा कि क्रिकेट के इतिहास में कई बार टूर्नामेंट्स को किसी एक टीम के हिसाब से बदला गया है, लेकिन हाल के वर्षों में ऐसा जरूरत से ज्यादा होने लगा है. उनके मुताबिक, ICC के पास अब साफ विकल्प होना चाहिए. अगर कोई टीम सुरक्षा या किसी और कारण से खेलने से मना करती है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर अगली योग्य टीम को मौका दिया जाए.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा- या तो आप जाकर खेलें और अपनी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, जैसा कई देशों ने किया है, या फिर टूर्नामेंट से हट जाएं. उसके बाद किसी और टीम को मौका मिलना चाहिए.
बांग्लादेश ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए यात्रा करने से इनकार कर दिया था. लंबी बातचीत के बाद ICC ने 24 जनवरी को बांग्लादेश को आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








