
टीम इंडिया में किसने किया था युवराज सिंह का अपमान? क्या विराट कोहली के उस एक्शन से है रिटायरमेंट का सीधा कनेक्शन
AajTak
रॉबिन उथप्पा के हालिया बयान ने भारतीय क्रिकेट के उस अध्याय को फिर से चर्चा में ला दिया है, जिसे लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं. सानिया मिर्जा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान युवराज ने कहा कि उनको रेस्पेक्ट (सम्मान) नहीं मिला, इस वजह से उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था. अब सवाल है कि क्या युवराज का इशारा विराट कोहली की तरफ था.
इंटरव्यू 1: ज्यादा दिन पुरानी बात नहीं हैं, जब रॉबिन उथप्पा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी के पैटर्न को लेकर इंटरव्यू में चर्चा की थी. लल्लनटॉप संग यह इंटरव्यू 2025 का है. इस इंटरव्यू में उथप्पा ने ही ही इस बात का दावा किया था कि कोहली ने युवराज सिंह को कैंसर से बाद टीम में वापसी पर ज्यादा मौके नहीं दिए, इस कारण वो टीम से बाहर हुए.
रॉबिन ने इंटरव्यू में कहा कोहली की कप्तानी के तरीके की वजह से युवराज ने खुद को 'अंडरवैल्यूड' और 'लेट डाउन' महसूस किया. यानी युवराज को लगा कि उनकी काबिलियत, योगदान या मेहनत को सही सम्मान नहीं मिल रह था. वहीं युवराज को यह भी लगा कि टीम या कप्तान ने उससे उम्मीदें तो रखीं, लेकिन मुश्किल वक्त में उसका साथ नहीं दिया.
इंटरव्यू 2: अब युवराज ने सानिया मिर्जा संग इंटरव्यू में कहा कि उनको जिस समय रेस्पेक्ट और सपोर्ट मिलना चाहिए, वो नहीं मिला, इस वजह से उन्होंने 2019 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था.
युवी ने सानिया मिर्जा से पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा- मुझे अपने खेल में मजा नहीं आ रहा था. मुझे ऐसा लग रहा था कि जब अच्छा ही नहीं लग रहा है तो मैं यह खेल क्यों खेल रहा हूं.मुझे किसी का साथ नहीं मिल रहा था. मेरी इज्जत नहीं हो रही थी. और मुझे लगा कि मैं यह क्यों कर रहा हूं.
VIDEO: 29 मिनट 42 सेकंड: युवराज सानिया को अपने खराब दौर के बारे में बता रहे हैं

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








