
WHO की लिमिट से 60 गुना ज्यादा जहरीली है दिल्ली की हवा... जानिए Smog का साइंटिफिक कारण
AajTak
धुंध में डूबी हुई सी ऊंघती-अनमनी दिल्ली... दिल्ली में इस समय WHO की लिमिट से 60 गुना ज्यादा जहरीली हवा है. जानलेवा PM 2.5 कणों की मात्रा सोमवार यानी 18 नवंबर की सुबह 907 तक पहुंच गई थी. लाहौर के 1900 के AQI से आधी. जानिए मौत और बीमारी के इस SMOG की साइंटिफिक वजह. क्यों हर साल दिल्ली ये दर्द झेलती है?
18 नवंबर 2024 यानी सोमवार की सुबह PM 2.5 का लेवल 907 था. यह दावा है IQAir पॉल्यूशन मॉनिटर्स का. यह स्तर WHO की तय डेली लिमिट से 60 गुना ज्यादा है. यानी जानलेवा. पिछले हफ्ते लाहौर में AQI ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वहां प्रदूषण का स्तर 1900 के पार था. दिल्ली में प्रदूषण की मुख्य वजह क्या है...
दिल्ली का लोकेशन ही ऐसा है कि इसे हर साल ये दर्द झेलना पड़ता है. दिल्ली में स्थानीय स्तर पर प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह है तेजी से बढ़ती हुई गाड़ियां. औद्योगिक यूनिट्स. लगातार हो रहा निर्माण. 24 घंटे जलने वाले कचरे के पहाड़. डीजल इंजन. एयर कंडिशनर और थर्मल प्लांट्स.
यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: पॉल्यूशन की मार, दिल्ली-NCR बना ‘सुट्टा बार’…बिना स्मोकिंग 4 से 6 सिगरेट रोज फूंक रहे लोग!
साल 2000 में दिल्ली में मात्र 34 लाख गाड़ियां थी. जो 2021-22 में बढ़कर 1.22 करोड़ से ज्यादा हो चुकी हैं. जबकि 15 साल की गाड़ियों पर बैन लगा है. इसके बावजूद हर दिन दिल्ली की सड़कों पर करीब 80 लाख गाड़ियां दौड़ती हैं. जिनसे कार्बन डाईऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं.
लैंड-लॉक्ड दिल्ली के चारों तरफ प्रदूषण रोकने की प्राकृतिक व्यवस्था
अब अगर लोकेशन की बात करें तो दिल्ली के पश्चिम में राजस्थान, उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान-अफगानिस्तान, उत्तर में पंजाब-हरियाणा, पूर्व में उत्तराखंड. यानी चारों तरफ से लैंड लॉक्ड है राष्ट्रीय राजधानी. पाकिस्तान-अफगानिस्तान और राजस्थान से बहने वाली हवाओं के साथ धूल आती है. जिसका साथ देता है पराली का धुआं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











