
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के मंदिर परिसरों में इस साल से मोबाइल फोन और कैमरों पर पूरी तरह से बैन रहेगा. दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद CAQM ने GRAP-4 लागू कर दिया है. ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी गई है और स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया गया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे. प्रधानमंत्री की अगुवाई में US कॉन्सुलेट तक मार्च निकाला गया.
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के मंदिर परिसरों में इस साल से मोबाइल फोन और कैमरों पर पूरी तरह से बैन रहेगा. दर्शन करने से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का फोन जमा करा लिया जाएगा. दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद CAQM ने GRAP-4 लागू कर दिया है. ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बंद कर दी गई है और स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बिहार भवन का निर्माण किया जाएगा. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे. प्रधानमंत्री की अगुवाई में US कॉन्सुलेट तक मार्च निकाला गया. पढ़ें रविवार की टॉप खबरें...
चारधाम यात्रा के दौरान अब मंदिर में नहीं बना सकेंगे रील... मोबाइल-फोन और कैमरों पर लगाया गया प्रतिबंध
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के मंदिर परिसरों में इस साल से मोबाइल फोन और कैमरों पर पूरी तरह से बैन रहेगा. दर्शन करने से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का फोन जमा करा लिया जाएगा. मंदिर से बाहर निकलने के बाद वे मंदिर को बैकग्राउंड में रखकर अपनी तस्वीरें और वीडियो ले सकते हैं.
दिल्ली के बाद अब मुंबई में बनेगा बिहार भवन, 314 करोड़ में बनेगी 30 मंजिला आधुनिक इमारत
दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बिहार भवन का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 314 करोड़ 20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. प्रस्तावित बिहार भवन बेसमेंट सहित लगभग 30 मंजिला होगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा. इसकी ऊंचाई जमीन से करीब 69 मीटर होगी.
ग्रीनलैंड में PM की अगुवाई में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, ‘अमेरिकी कब्जे’ के दावे पर उबाल

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









