
महाराष्ट्र: स्ट्राइक रेट 64% और सीटें 1425, जानिए कैसे बीजेपी के सामने पस्त हुआ महाविकास अघाड़ी
AajTak
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में भाजपा और महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. देश की सबसे अमीर नगर पालिका बीएमसी (BMC) में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इस जीत ने मुंबई में करीब तीस साल पुराने शिवसेना के एकछत्र राज को खत्म कर दिया है.
महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है. महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों की कुल 2,869 सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने 64.51% के स्ट्राइक रेट से 1,425 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसी तरह बीजेपी ने BMC में 66% के शानदार स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 89 सीटें जीती हैं. इसके उलट कांग्रेस और अविभाजित शिवसेना के प्रदर्शन में गिरावट आई है. हालांकि, AIMIM के प्रदर्शन ने भी सभी को चौंका दिया है. इसी तरह मुंबई नगर निगम के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है, जहां बीजेपी ने 135 सीटों पर चुनाव लड़ा और 66% के शानदार स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 89 सीटों पर जीत दर्ज की है. यहां बीजेपी ने 45.39% वोट शेयर हासिल किया है, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) ने 90 में से 29 सीटें जीती हैं.
UBT ने जीतीं 65 सीटें वहीं, शिवसेना (UBT) 40.62% स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. बीएमसी चुनाव में UBT ने सबसे ज्यादा 160 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जहां उसने 27.37% वोट शेयर के साथ 65 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और वह केवल 15.89% स्ट्राइक रेट ही छू पाई. इसी तरह शरद पवार की एनसीपी और राज ठाकरे की मनसे भी लोगों को अपने पक्ष में करने में नाकाम रही. वह एक प्रतिशत से भी कम स्ट्राइक रेट के साथ कुछ ही सीटों पर सिमट कर रहे गए हैं.
2017 के मुकाबले बीजेपी की बढ़ी बढ़त चुनावी आंकड़ों के अनुसार, केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी ने 2017 के मुकाबले बड़ी बढ़त हासिल की है. साल 2017 में बीजेपी के पास 1,125 सीटें थीं जो अब बढ़कर 1,425 हो गई हैं. इसके उलट कांग्रेस और अविभाजित शिवसेना के प्रदर्शन में गिरावट आई है, क्योंकि पहले अविभाजित शिवसेना के पास 500 से ज्यादा सीटों थी. पर अब दोनों दलों के पास 399 सीटें हैं.
कांग्रेस से बेहद AIMIM का प्रदर्शन बीजेपी की तरह ही हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने भी 29.78% स्ट्राइक रेट के साथ 126 सीटें जीतकर पूरे राज्य में बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की है.
AAP ने खोल पाई खाता इन चुनाव परिणामों ने महाविकास अघाड़ी के घटकों के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) ने 455 सीटों पर हाथ आजमाया, लेकिन उसका खाता भी नहीं खुल सका. शरद पवार की पार्टी को पूरे राज्य में केवल 36 सीटें मिलीं, जबकि अजीत पवार गुट वाली एनसीपी ने 167 सीटें जीतीं. महाराष्ट्र की इस जनादेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस जनादेश को सुशासन और विकास की जीत करार दिया है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









