
बुर्के वाली महिला की दबंगई... बस में चढ़ी, ड्राइवर पर बरसाने लगी थप्पड़, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
AajTak
सूरत में शनिवार को शहर के बीचों-बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने बस सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सूरत महानगर पालिका की बीआरटीएस बस में बुर्का पहने एक महिला ने बस चालक पर हमला कर दिया. यह घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सूरत शहर में बुर्का पहने महिला ने सिटी बस के ड्राइवर पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला यात्री ने बीच रास्ते में चालक से बस रोकने को कहा था. चालक ने बस रोकने से मना कर दिया, क्योंकि वहां निर्धारित स्टॉप नहीं था और बस की स्पीड भी तेज थी. इस बात से नाराज महिला उग्र हो गई. उसने ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए.
जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे महिला बस में चढ़ी और ड्राइवर से एलबी टर्निंग पॉइंट पर बस रोकने की मांग की. ड्राइवर ने स्पष्ट किया कि वहां कोई निर्धारित स्टॉप नहीं है और बस की गति भी तेज थी. महिला को यह जवाब नागवार गुजरा और उसने चालक के साथ बहस करना शुरू कर दिया. घटना के दौरान बस में सिर्फ तीन यात्री मौजूद थे.
यहां देखें Video...
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने गुस्से में चालक का कॉलर पकड़ लिया और उसे लगातार थप्पड़ मारने लगी. इतना ही नहीं, महिला ने अपने मोबाइल फोन से ड्राइवर के सिर पर वार किया, जिससे चालक को गंभीर चोटें आई और उसका सिर खून से लथपथ हो गया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: रोडवेज बस के आगे लड़कियों को बाइक पर बैठाकर जिक जैक कर रहा था युवक, टोकने पर बुजुर्ग ड्राइवर को पीटा, Video
बस में मौजूद यात्री इस मारपीट को देखकर दंग रह गए. घटना के बाद ड्राइवर ने वेसु पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया कि महिला ने बस में दूसरी बार 17 जनवरी को भी हमला किया. बीआरटीएस बस चालक इकबाल शेख ने कहा कि घटना के समय वह बस को वेसु इलाके से रेलवे स्टेशन की तरफ ले जा रहे थे. उस दौरान महिला ने बिना किसी वजह बस में चढ़कर हमला किया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









