
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, राजधानी-दुरंतो और गरीब रथ समेत दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट
AajTak
उत्तर भारत में मकर संक्रांति के बाद भी ठंड और कोहरे का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर रविवार को घने कोहरे के कारण रेल यातायात पूरी तरह चरमरा गया है.
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण कोल्ड वेव और घने कोहरे का सितम जारी है, जहां एक तरफ कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है तो दूसरी ओर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों का परिचालन पर भी गहरा असर पड़ा है. कड़ाके की ठंड और गलन के बीच रेलवे स्टेशनों पर यात्री अपनी ट्रेनों का घंटों से इंतजार करने को मजबूर हैं.
कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी होने से ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर धीमी रफ्तार से चलाना पड़ रहा है, जिसके चलते यात्रियों को स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. कड़ाके की ठंड में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए बेहद मुश्किल भरा साबित हो रहा है. कई यात्रियों ने बताया कि वे घंटों से ठंड में ठिठुरते हुए अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं.
आमतौर पर माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होने लगती है. जनवरी के पहले हफ्ते में रेल सेवाओं में कुछ सुधार जरूर देखा गया था, लेकिन अब एक बार फिर कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर कड़ी लगाम लगा दी है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और कोहरे ने रेल सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस आज 12 घंटे की भारी देरी से चल रही है. इसी तरह नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस भी 5 घंटे लेट है.
देरी से चल रही हैं ये ट्रेन कोहरे की मार झेल रही ट्रेनों में आनंद विहार-गया गरीब रथ 7:30 घंटे, मगध एक्सप्रेस 8:30 घंटे और हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से चल रही है फुल स्टॉप अन्य प्रभावित ट्रेनों में ब्रह्मपुत्र मेल (6 घंटे), स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस (6:30 घंटे) और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (4 घंटे) शामिल हैं. अमृत भारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 7:30 घंटे देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
उपासना और महानंदा एक्सप्रेस रद्द
उधर, कोहरे और खराब मौसम के चलते रेलवे ने आज कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का भी फैसला लिया है. आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली उपासना एक्सप्रेस (12328) और सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483) को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और समय की जांच जरूर कर लें, ताकि ठंड में परेशानियों से बचा जा सके.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









