
दिल्ली: मार्केट में लगी आग, करोड़ों का माल जलकर खाक...पहली मंजिल से कूदा युवक
AajTak
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक बिल्डिंग में आग लग गई. जिससे कई दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का समान जलकर राख हो गया. फिलहाल फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया है. आग से खुद को बचाने के लिए एक युवक पहली मंजिल से कूद गया. जिससे वह चोटिल हो गया.
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक बिल्डिंग में आग लग गई. जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए 21 साल का एक युवक पहली मंजिल से कूद गया. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि द्वारका सेक्टर 7 में बिल्डिंग के स्टिल्ट पार्किंग एरिया में आग लगने के बारे में पड़ोसियों से दोपहर 2.12 बजे एक PCR कॉल मिली.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि चार मंजिला बिल्डिंग की स्टिल्ट पार्किंग में आग लग गई थी. जहां कई फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हुए थे. आग ने ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में रखे रेडीमेड कपड़ों की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. ये दुकान पालम के रहने वाले आशीष भारद्वाज की थी.
यह भी पढ़ें: संभल में झोपड़ी में लगी आग, अंदर सो रही बुजुर्ग महिला का दर्दनाक मौत
भारद्वाज का पहली मंजिल पर भी रेडीमेड कपड़ों का एक गोदाम था. पुलिस के मुताबिक भारद्वाज को शुक्रवार को चीन से करीब 70-80 लाख रुपये के कपड़ों की खेप मिली थी, जिसे ग्राउंड-फ्लोर स्टिल्ट पार्किंग में रखा गया था. लेकिन आग के चलते पूरा स्टॉक जल गया.
अधिकारी ने बताया कि भारद्वाज का एक कर्मचारी अभिषेक आग से बचने के लिए बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूद गया और उसके टखने में मोच आ गई. इस घटना में किसी और के घायल होने या किसी की मौत की कोई खबर नहीं है.
दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में उन्हें दो घंटे लगे. पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद फायर कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आग लगने का शुरुआती कारण पार्किंग एरिया में लगी पानी की मोटर में चिंगारी लगना लग रहा है. मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









