
'बंगाल की जनता से दुश्मनी निकाल रही TMC...', हुगली में PM मोदी का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को हुगली पहुंचे और सिंगूर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया. जनसभा में उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत का विकास जरूरी है और इसी दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है. पीएम ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत का जिक्र करते हुए काशी और बंगाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की बात कही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पहुंचे. उन्होंने सिंगूर में कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने दो अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है. पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी बंगाल के लोगों से दुश्मनी निकाल रही है और केंद्र की योजनाएं यहां के लोगों तक नहीं पहुंचने दे रही है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि कल पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत की गई है. इसके साथ ही बंगाल को करीब आधा दर्जन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिली हैं. आज तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है. इनमें से एक ट्रेन मेरे संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) और बंगाल के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी.
'आपस में जोड़े जा रहे बंदरगाह, हाइवे और एयरपोर्ट' उन्होंने कहा कि बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली और आसपास के इलाकों के लिए नए अवसरों का रास्ता खोलेगा. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी और ग्रीन मोबिलिटी पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि निर्बाध परिवहन सुनिश्चित करने के लिए बंदरगाह, नदी जलमार्ग, हाइवे और हवाई अड्डों को आपस में जोड़ा जा रहा है.
'श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर सरकार ने किया बड़ा निवेश'
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया है. सागरमाला योजना के तहत इस पोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सड़कें भी बनाई गई हैं. उन्होंने कहा कि आज इसके नतीजे हम सभी के सामने हैं.
इसके बाद पीएम मोदी हुगली जिले में ही एक दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए. उन्होंने कहा भी कि 'पड़ोस में लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं'. दूसरे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने करीब 830 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया. साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








