
बर्फबारी न हुई तो करेंगे तपस्या, उत्तराखंड के इस गांव ने लिया प्रण... 7 दिन में मांगी बारिश
AajTak
उत्तराखंड के पहाड़ इस बार बर्फबारी और बारिश के लिए तरस रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में भी प्रदेश में खास बारिश या बर्फबारी नहीं हुई. पहाड़ों पर इस कमी के चलते देवभूमि के लोग अब आस्था का सहारा ले रहे हैं. गांव में लोगों ने देवताओं से एक हफ्ते के भीतर बारिश और बर्फबारी की प्रार्थना की है.
उत्तराखंड में सूखे की मार झेल रहे पहाड़ों में लोग बारिश के लिए अब आस्था का सहारा ले रहे हैं. चमोली जिले के दूरस्थ और नंदा देवी राजजात यात्रा के मुख्य पड़ाव वाण की लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की प्रार्थना की है. ग्रामीणों ने लाटू देवता और मां नंदा देवी से मन्नत मांगी है.
गांव वालों का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड बर्फबारी और बारिश के लिए तरस रहा है. लोगों ने एक हफ्ते के अंदर बारिश भगवान से बारिश मांगी है. अगर एक हफ्ते के भीतर बारिश नहीं होती, तो गांव वाले लाटू देवता मंदिर, वाण की शरण में जाकर ध्यान-साधना में लीन हो जाएंगे. गांव वाले बारिश होने तक वहीं तपस्या करेंगे. गांव वालों को उम्मीद है कि देवता उनकी पुकार जरूर सुनेंगे और पूरे उत्तराखंड की मदद करेंगे. लोग भगवान में अपनी आस्था बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें: मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, गणतंत्र दिवस पर पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, "मौसम पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, गणतंत्र दिवस पर पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, आ गई वेदर रिपोर्ट!
वाण गांव के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह बिष्ट बताते हैं कि पूरे प्रदेश में लंबे समय से बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ों में बर्फबारी नहीं हुई है. पहाड़ में सूखा पड़ गया है ऐसे में हम लोगों ने एक हफ्ते के भीतर मां नंदा और लाटू देवता से बारिश और बर्फबारी की कामना की है. अगर एक हफ्ते में बारिश और बर्फबारी नहीं होती है, तो सारे ग्रामीण लाटू देवता के मंदिर में शरण लेने पहुंच जाएंगे, और ध्यान साधना में लीन हो जाएंगे.
22 जनवरी से होगी बर्फबारी
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, दिसंबर में भी उत्तराखंड में बर्फबारी में भारी कमी देखने को मिली है, लेकिन अब एक पश्चिमी विक्षोभ पहले ही ऊंचे पर्वतीय इलाकों को प्रभावित करने के लिए आगे बढ़ चुका है. करीब 12,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जल्द ही बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 22 जनवरी से उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









