
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आपस में टकराए पांच वाहन, जिंदा जले दो लोग
AajTak
नूंह जिले के तावडू उपमंडल में KMP एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पांच भारी वाहनों की टक्कर से भीषण हादसा हुआ. रोड़ी से लदा डंपर और अमेजन का कंटेनर आग की चपेट में आ गए, जिससे डंपर चालक और परिचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई. कंटेनर में भरा करीब सवा करोड़ रुपये का सामान जल गया. हादसे से छह किलोमीटर जाम लगा, जिसे चार घंटे बाद बहाल किया गया.
नूंह जिले के तावडू उपमंडल में कुंडली–मानेसर–पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में गांव सबरस और गुढ़ी के बीच सुबह करीब 8 बजे अचानक हुए इस हादसे में पांच भारी वाहन आपस में टकरा गए. एक बड़े वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे वाहनों में चेन रिएक्शन हुआ और देखते ही देखते रोड़ी से लदा डंपर व अमेजन कंपनी का कंटेनर आग की चपेट में आ गए.
दो की जिंदा जलकर मौत आग इतनी तेजी से फैली कि डंपर चालक राकेश (27) पुत्र कैलाश, निवासी रंहिया का बास, थाना पाटन, जिला सीकर (राजस्थान) और परिचालक देशराज, निवासी कोटपूतली (राजस्थान) को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. अन्य वाहनों में सवार लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
सवा करोड़ रुपये का सामान जला हादसे में शामिल अमेजन कंपनी का कंटेनर गुरुग्राम से लखनऊ जा रहा था, जिसमें कपड़े, जूते, मोबाइल समेत अन्य सामान भरा हुआ था. आग लगने से करीब सवा करोड़ रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. कंटेनर मालिक अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया. कुछ बचा हुआ सामान ट्रैक्टर से हटाया गया, हालांकि मौके पर जमा भीड़ द्वारा सामान उठाने की कोशिश को पुलिस ने रोक दिया.
6 किलोमीटर तक लगा जाम, 4 घंटे बाद खुला रास्ता हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो पचगांव होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-8 तक पहुंच गया. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. क्रेन और जेसीबी की मदद से जली हुई गाड़ियों को हटाया गया, जिसके बाद करीब चार घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका.
पुलिस मौके पर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना सूचना मिलते ही धुलावट ट्रैफिक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार और मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक बंटी और लांगुरिया चौधरी ने बताया कि मानेसर से पलवल की ओर जाते समय आगे एक वाहन ने अचानक ब्रेक मारा, जिससे पीछे से आ रहे कंटेनर और डंपर टकरा गए और आग लग गई.
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस के अनुसार हादसे में एक डंपर, एक कंटेनर और तीन ट्रेलर क्षतिग्रस्त हुए हैं. मामले की जांच शिकायत के आधार पर की जा रही है. धुलावट ट्रैफिक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे और सर्द मौसम में सावधानी बरतें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









