
मुंबई: बैंकॉक समेत कई देशों में करती थीं अवैध एग डोनेशन, 2 महिलाएं गिरफ्तार
AajTak
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं को अवैध एग डोनेशन और सरोगेसी रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों महिलाएं कई देशों में जाकर अवैध रूप से एग डोनेट करती थीं.
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सहार पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. जबकि इमिग्रेशन अधिकारियों ने ठाणे से चल रहे एक अवैध एग डोनेशन और सरोगेसी रैकेट का पर्दाफाश किया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. आरोपियों में से एक सुनौती बेलेल (44) पर आरोप है कि वह भारत और विदेश के फर्टिलिटी सेंटर्स को एग (अंडे) देने वाली अविवाहित महिलाओं को सप्लाई करती थी.
बैंकॉक से आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऐसी महिलाओं को जाली दस्तावेजों की मदद से शादीशुदा दिखाया जाता था, क्योंकि भारतीय कानून के तहत एक अविवाहित महिला अपने एग डोनेट नहीं कर सकती. कल्याण की रहने वाली बेलेल को शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे बैंकॉक से आने के बाद हिरासत में लिया गया. लगभग 30 मिनट बाद, एक और महिला यात्री, सीमा विंजरत (29), जो ठाणे की रहने वाली है, बैंकॉक से आई और उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.
यह भी पढ़ें: अट्रैक्ट करने वाली तस्वीरें और प्राइवेट वीडियो... पत्नी के साथ मिलकर बिजनेसमैन चलाने लगा सेक्स रैकेट
इमिग्रेशन अधिकारी वैभव भोसले ने अपनी शिकायत में बताया कि जब बेलेल बैंकॉक जाने के अपने मकसद के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई, तो उन्हें शक हुआ. पूछताछ के दौरान अधिकारियों को पता चला कि विंजरत एग डोनेशन टेस्ट के लिए डोनर के तौर पर बेलेल के साथ बैंकॉक गई थी और उसे इस यात्रा के लिए एक बड़ी रकम दी गई थी.
बेलेल ने पुलिस को बताया कि वह फरार आरोपी संगीता बागुल के साथ मिलकर ठाणे में एलीट केयर नाम की एक एजेंसी चलाती थी. यह एजेंसी भारत और विदेश के फर्टिलिटी सेंटर्स को एग डोनर और सरोगेट मां सप्लाई करती थी. आपको बता दें कि सरोगेसी (रेगुलेशन) एक्ट, 2021 के तहत, एग डोनेट करने के लिए महिला का शादीशुदा होना और उसका कम से कम एक बच्चा होना ज़रूरी है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









