'ताज होटल को जेल बना दिया...', मुंबई मेयर सस्पेंस के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला
AajTak
मुंबई मेयर पद की लड़ाई तेज होती जा रही है. शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर ताज होटल को जेल बनाने का आरोप लगाया है. वहीं, हालात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
मुंबई में मेयर पद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राउत का कहना है कि बीजेपी-शिंदे अलायंस से जीते हुए कॉरपोरेटर्स को डराकर ताज होटल में कैद रखा गया है.
मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, इस गठबंधन (बीजेपी-शिवसेना) से जीतकर आए कॉरपोरेटर्स को इस डर से होटल में बंद कर दिया गया है कि कोई उन्हें उठा ना ले, धमका ना दे या नुकसान ना पहुंचा दे. एकनाथ शिंदे ने ताज होटल को जेल बना दिया है. वहां रखे गए 25 से 29 लोगों को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए.
'अगर सत्ता में हैं तो अपने लोग डरे क्यों?'
वहीं, ठाणे में राउत ने कहा, महाराष्ट्र में सरकार देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की है. अगर ये सत्ता में हैं तो उनके अपने गठबंधन के कॉरपोरेटर्स किडनैप होने या जबरन ले जाए जाने से क्यों डर रहे हैं? ताज होटल को यरवदा या आर्थर रोड जेल बना दिया गया है. यह सीधे-सीधे उनके अधिकारों पर हमला है.
मुंबई पुलिस ने बढ़ाई ताज होटल की सुरक्षा
संजय राउत के ताज होटल जाने की घोषणा और लगाए गए आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने ताज होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









