
मंच पर CJI, I-PAC रेड के बाद ममता बनर्जी की लोकतंत्र बचाने की अपील
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CJI सूर्यकांत से संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करने की अपील की है. जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के उद्घाटन पर ममता ने जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और मीडिया ट्रायल पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाना जरूरी है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से संविधान, लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करने की अपील की. कोलकाता हाईकोर्ट की नई जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच इमारत के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और मीडिया ट्रायल पर गंभीर चिंता जताई.
मुख्यमंत्री ने CJI को संविधान का संरक्षक बताते हुए कहा कि न्यायपालिका को किसी भी प्रकार के पक्षपात से मुक्त रहना चाहिए. उन्होंने कहा, "कृपया संविधान, लोकतंत्र, न्यायपालिका, इतिहास और भूगोल के साथ-साथ देश की सीमाओं को भी किसी भी तरह की आपदा से बचाइए."
यह भी पढ़ें: ED के काम में दखल देकर CM ममता ने गलती की? TMC प्रवक्ता संजय शर्मा ने दिया जवाब
ममता बनर्जी ने मीडिया ट्रायल की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अदालतों के फैसले से पहले ही मामलों को सार्वजनिक मंचों पर बहस का विषय बना दिया जाता है, जिससे लोगों की छवि खराब होती है. मुख्यमंत्री ने कहा, "कोई भी मामला अंतिम फैसले से पहले मीडिया में नहीं चलाया जाना चाहिए. यह लोगों को बदनाम करने का माध्यम बन गया है."
मुख्यमंत्री ने यह भी अपील की कि जांच एजेंसियां किसी नागरिक को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश न करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बात वह व्यक्तिगत तौर पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जनता और संविधान की रक्षा के लिए कह रही हैं.
ममता सरकार और ईडी में ठनी

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









