
कश्मीर से दिल्ली तक खतरे का संकेत... बर्फ बिना सूना हुआ हिमालय, बढ़ते तापमान ने बिगाड़ी तस्वीर
AajTak
रूस और चीन में रिकॉर्ड तोड़ बर्फ़बारी के बीच हिमालयी राज्यों में बर्फ़ की भारी कमी दर्ज की गई है. उत्तराखंड और हिमाचल में जनवरी के मध्य तक भी बर्फ़बारी नहीं होने से पर्यटन, पानी और खेती पर संकट गहरा गया है.
रूस में बर्फ़बारी ने 146 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मॉस्को और पूर्वी रूस के केमचटका पेनिनसुला में बर्फ़बारी के चलते ज़िंदगी ठप पड़ गई है. कुछ ही दिनों में इतनी बर्फ़बारी हुई है, जितनी आमतौर पर महीनों में हुआ करती थी. उधर उत्तर-पूर्वी चीन में भी बर्फ़बारी ने ज़िंदगी की रफ़्तार पर रोक लगा दी है.
लेकिन अगर बात हिंदुस्तान की करें तो जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में जहां बर्फ़बारी लोगों को आकर्षित कर रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस बार बर्फ़बारी लोगों को मायूस कर रही है. जनवरी के दो हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी उत्तराखंड में विंटर टूरिज़्म की राजधानी कहे जाने वाले औली बर्फ़बारी के लिए तरस गया है. वहीं पर्यटकों की पहली पसंद कहे जाने वाले नैनीताल में भी सूखा पसरा है.
पर्यटन पर असर और मौसम से उलट बुरांश के फूल
बर्फ़बारी न होने के चलते सैलानी न तो औली जा रहे हैं और न ही नैनीताल जाना पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मशहूर बुरांश के पेड़ों में अभी से फूलों की लाली दिखने लगी है. जो देखने में तो ख़ूबसूरत है, लेकिन वैज्ञानिक नज़रिए से यह शुभ संकेत नहीं है.
जनवरी में खिला बुरांश, बढ़ते तापमान की चेतावनी
बुरांश उत्तराखंड का राज्य पुष्प है और ऊँचाई व मौसम के आधार पर इसमें फूल खिलते हैं. आमतौर पर इनमें फूल फ़रवरी के अंत से खिलना शुरू होते हैं, जब तापमान बढ़ने लगता है. लेकिन जनवरी के महीने में ही बुरांश के पेड़ों में खिले हुए फूल इस बात की गवाही दे रहे हैं कि तापमान बढ़ रहा है. यानी बर्फ़बारी के मौसम में अगर इन पेड़ों में फूल खिलने लगें तो कहीं न कहीं यह एक चेतावनी है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








