
WhatsApp में वॉयस मैसेज के लिए जल्द आ सकता है ये फीचर, लिस्ट में हैं ये भी
AajTak
WhatsApp जल्द ही वॉयस मैसेजेस को अलग-अलग प्लेबैक स्पीड में प्ले करने वाला फीचर ऐड कर सकता है. फिलहाल यूजर्स रिसीव हुए वॉयस मैसेज को केवल नॉर्मल स्पीड में चेक कर पाते हैं.
WhatsApp जल्द ही वॉयस मैसेजेस को अलग-अलग प्लेबैक स्पीड में प्ले करने वाला फीचर ऐड कर सकता है. फिलहाल यूजर्स रिसीव हुए वॉयस मैसेज को केवल नॉर्मल स्पीड में चेक कर पाते हैं. हालांकि, नए फीचर से वॉयस मैसेजेस को स्लो या फास्ट स्पीड में भी सुना जा सकेगा. WABetaInfo ने इस अपकमिंग फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि यूजर्स को तीन प्लेबैक स्पीड ऑप्शन्स मिलेंगे. ये 1.0X, 1.5X और 2.0X होंगे. ये फीचर सीधे तौर पर उपलब्ध होगा. इसके लिए आपको स्टेप्स नहीं फॉलो करने होंगे. जैसे ही आपको कोई वॉयस मैसेज रिसीव होगा. वॉट्सऐप इस पर प्लेबैक स्पीड बटन ऐड कर देगा. रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप लोवर प्लेबैक स्पीड सपोर्ट भी आएगा, लेकिन इसे पब्लिक के लिए जारी नहीं किया जाएगा. क्योंकि इसका कोई खास मतलब नहीं होगा. नया फीचर अभी अंडर डेवलपमेंट है और ये iOS और एंड्रॉयड बीटा बिल्ड में उपलब्ध होगा. WABetaInfo ने ये भी दावा किया है कि इस नए फीचर को आने वाले हफ्तों में जारी कर दिया जाएगा.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












