
West Bengal Elections 2026: ‘AIMIM-ISF न्यायिक अधिकारियों के घेराव के जिम्मेदार’, मालदा में हुए घटना पर CM ममता बनर्जी का आरोप
ABP News
West Bengal Elections 2026: CM ममता बनर्जी ने कहा कि CID ने न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी करने वाले मुख्य आरोपी मोफक्कारुल इस्लाम को भागने की कोशिश करते हुए बागडोगरा एयरपोर्ट ने गिरफ्तार किया.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर राजनीति ने जोर पकड़ा हुआ है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए लोकसभा सांसद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM और राज्य की एक क्षेत्रीय पार्टी द इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) को जिम्मेदार ठहराया है. इसके अलावा, ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उकसाने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि मालदा जिले के मोथाबाड़ी में बुधवार (1 अप्रैल, 2026) को कई घंटों तक न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी के मास्टरमाइंड को राज्य की सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने यह दावा भी किया है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस अभी भी उनके कंट्रोल में है, न कि चुनाव आयोग के.
हरिरामपुर में बोलीं TMC प्रमुख ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोपी को AIMIM से भाड़े पर लिया और यहां लेकर आई. ISF भी उनके साथ है. कांग्रेस और भाजपा ने भी उकसाया है.’

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











