
पुल पर हमले के बाद घातक हुआ ईरान, यूएस के दूसरे F-35 को मार गिराने का दावा, पायलट को भी बनाया बंधक
ABP News
US-Iran War: ईरान ने अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के दूसरे स्टील्थ F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इस जेट के पायलट को भी बंधक बना लिया है.
पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लगातार जारी संघर्ष भयावह रूप लेता जा रहा है. इस बीच ईरान ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को अमेरिका के दूसरे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. इसके साथ-साथ यह भी कहा जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद उसके पायलट को भी पकड़ लिया है.
ईरान के सरकारी और अर्ध-सरकारी न्यूज चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि पायलट के जिंदा बचने की संभावना कम है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि एफ-35 लड़ाकू विमान के पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है. हालांकि, अभी तक अमेरिका की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ईरान की तस्लीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को पहले अमेरिका के एक एडवांस लड़ाकू विमान को मार गिराया है. पायलट पर हमले के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और देश की सीमा के अंदर ही उतरा है.
वहीं, मेहर न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट किया, ‘अमेरिका यह मान रहा है उसका पायलट जिंदा हो सकता है और वह उसे ईरान की सीमा से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि पायलट को ईरानी फोर्स ने पकड़ लिया है.’

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











