
UP News: यूपी में बंपर नौकरी का मौका! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इस साल 81 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
ABP News
UP Police Recruitment: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस विभाग के साथ लखनऊ में एक समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में 81 हजार पदों पर पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी.
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम योगी ने ऐलान किया है कि इस साल वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां निकलेंगी. जिससे युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिल सकेंगे. सीएम योगी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है. उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस विभाग के साथ लखनऊ में एक समीक्षा बैठक की, जिसमें पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे. सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि यूपी में इस वित्तीय वर्ष में 81 हजार पदों पर पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस प्रक्रिया में आरक्षण नियमावली का पूरी तरह पालन किया जाए.
मुख्यमंत्री दफ़्तर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. जिसमें कहा गया कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों द्वारा जारी गतिविधियों और भावी कार्य योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ प्रदेश को एक सक्षम, ऊर्जावान और आधुनिक पुलिस बल उपलब्ध कराएगी.
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि हर एक चयन में मेरिट और आरक्षण नियमावली का कड़ाई से अनुपालन हो तथा शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए.' सीएम योगी ने इस बैठक में एक बार फिर से जीरो टॉलरेंस की नीति पर ज़ोर देते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ तेज कार्रवाई की जाए.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











