
चले थे तेहरान में सत्ता बदलने, घर में ही हो गया खेल! ईरान वॉर के बीच ट्रंप ने 3 टॉप अधिकारियों को हटाया
ABP News
America Iran War: अब तक अमेरिका अपने तीन शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर चुका है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगियों समेत कैबिनेट सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जानें क्या है वजह ?
सत्ता परिवर्तन के मकसद से ईरान पर हमला करने वाले ट्रंप को अब घर में ही सत्ता परिवर्तन का सामना करना पड़ रहा है. जी हां, ईरान युद्ध के शुरू होने के बाद से लगातार ट्रंप प्रशासन में फेरबदल देखने को मिल रहा है. यहां अबतक अमेरिका अपने तीन शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर चुका है. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगियों समेत कैबिनेट सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. असल में अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने हैं.
आखिर क्यों व्हाइट हाउस सत्ता परिवर्तन से गुजर रहा है?
इसकी वजह कई है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इतनी जल्दी यह सारे फेरबदल कर रहे हैं. इनमें इमीग्रेशन, एपस्टीन फाइल और ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसे कई कारण है. ईरान युद्ध के साथ ही ट्रंप की लोकप्रियता में भारी कमी देखी गई है. द इकोनॉमिस्ट ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सभी अमेरिकियों के बीच उनकी लोकप्रियता गिरकर नकारात्मक 20-23 के स्तर पर पहुंच गई है. उनकी छंटनी की पहली शिकार होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम थीं.
नोएम ने बड़े शहरों में हथियारबंद ICE एजेंट्स की तैनाती आक्रामक तरीके से की थी. उनका नाम कई अन्य विवादों में भी जुड़ चुका था. इसके अलावा ट्रंप ने अपनी वफादार अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को भी हटा दिया. उन्हें दो अप्रैल को बर्खास्त किया गया. इसके अलावा सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











