
अफगानिस्तान में तेज भूकंप, पाकिस्तान से लेकर भारत तक कांप गई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
ABP News
GFZ के मुताबिक, भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के सीमा क्षेत्र बताया जा रहा है. जहां शाम के 4:12 बजे UTC (स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजकर 42 मिनट) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.
Earthquake News: अफगानिस्तान की धरती शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को भूकंप के तेज झटकों से दहल उठी. राजधानी काबूल समेत देश के उत्तर हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मैग्निट्यूड मापी गई. जिसके झटके अफगानिस्तान के अलावा, तजाकिस्तान, पाकिस्तान से भारत तक, यानी चार देशों में महसूस किए गए हैं. भारत में जम्मू कश्मीर, राजधानी नई दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
GFZ के मुताबिक, भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के सीमा क्षेत्र में हिंदू कुश में जमीन के 175 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है. जहां शाम के 4:12 बजे UTC (स्थानीय समयानुसार रात करीब 8 बजकर 42 मिनट) पर भूकंप आया.
किसी जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं
टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में अभी तक भूकंप के कारण किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, भूकंप के तेज झटकों से डरकर लोगों के बीच अफरातफरी जैसा माहौल हो गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर खुले इलाकों में पहुंच गए.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











