
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
ABP News
इस जहाज का अफ्रामैक्स टैंकर पिंग शुन है. इसे साल 2002 में बनाया गया था. साल 2025 में अमेरिका ने इस पर बैन लगा दिया था. यह ईरान से गुजरात के वाडिनार की ओर तेल लेकर चला था.
ईरान से कच्चे तेल ले जा रहे एक ईरान के टैंकर ने अपनी यात्रा में बदलाव किया है. बताया जा रहा है कि यह जहाज तेल लेकर भारत के लिए चला था, लेकिन अब चीन जा रहा है. माना जा रहा है कि अचानक से रास्ता बदलने की वजह भुगतान से जुड़े मुद्दे हैं.
इस जहाज का अफ्रामैक्स टैंकर पिंग शुन है. इसे साल 2002 में बनाया गया था. साल 2025 में अमेरिका ने इस पर बैन लगा दिया था. यह ईरान से गुजरात के वाडिनार की ओर तेल लेकर चला था. अगर यह काग्रो भारत पहुंच जाता तो यह लगभग 7 सालों में देश की पहली ईरान कच्चे तेल की खरीद होती.
शिप ट्रैकिंग फर्म Kpler की मानें तो जह अब वडीनार की बजाय चीन के डोंगयिंग के लिए सिग्नल भेज रहा है. हालांकि इस तरह से किसी भी पुष्टी से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जहाज के ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) ट्रांसपोडर पर दिखाया गया डेस्टिनेशन फाइनल है. यह यात्रा दौरान के भी बदला जा सकता है.
Kpler के लीड रिसर्च एनालिस्ट सुमित रितोलिया का कहना है कि एक ईरानी क्रूड जहाज पिंग शुन पिछले तीन दिन से भारत के वडीनार रूट पर था. उसने भारत पहुंचने के करीब आते ही अपने को भारत डेस्टिनेशन से हटा दिया. वह अब चीन के लिए सिग्नल भेज रहा है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











