
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
ABP News
Bihar New CM: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा है कि बीजेपी में पर्ची निकलती है. इसी के आधार पर दावा किया है कि बिहार के अगले सीएम के लिए इंतजार करना चाहिए.
बिहार में खरमास के बाद नई सरकार का गठन तय माना जा रहा है. नीतीश कुमार के बाद प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम टॉप लिस्ट पर चर्चा में है. उनके साथ कई और नाम ऐसे हैं बीजेपी से जिनकी चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स में हो रही है. इस बीच पूर्व सांसद आनंद मोहन ने ऐसा बयान दिया है कि इन सभी चर्चित नामों को बड़ा झटका लगने वाला है. आनंद मोहन ने बताया है कि बीजेपी कैसे मुख्यमंत्री का चयन करेगी.
बीते गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को आनंद मोहन मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. यहां मीडिया ने उनसे सवाल किया कि अगला मुख्यमंत्री आप किसे देखना चाहते हैं. इस पर उन्होंने कहा, "हमारे-आपके देखने से क्या होगा. बीजेपी में पर्ची निकलती है. सभी जानते हैं. किसके भाग्य से कौन पर्ची निकलती है, इसका इंतजार कीजिए."
आनंद मोहन ने कहा, "मुख्य बात है कि आपने क्या कहकर वोट मांगा? 2025 से 30 फिर से नीतीश, यही तो नारा था. अचानक कौन सी आफत आ गई? लोग तो चाहते हैं कि आपने वादा किया (2025 से 2030 तक का) तो इसको पूरा करना चाहिए."
यह भी पढ़ें- बिहार में एक होने जा रहे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस बोले- चिराग पासवान बनें मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











