
ईरान में US को एक पायलट बचाने में मिली कामयाबी, दूसरे की तलाश में खाक छान रही अमेरिकी सेना
ABP News
इस विमान में सवार पायलट का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई है. पायलट की तलाश के लिए अमेरिकी एयरफोर्स ने ईरान के अंदर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.
US Jet Shot Down In Iran: अमेरिका को ईरान में सर्च ऑपरेशन के दौरान कामयाबी मिली है. उसने अपने एक पायलट को बचा लिया है, जबकि दूसरे की अभी भी तलाश जारी है. इजरायली मीडिया के दावे में कहा गया है कि अमेरिकन पायलट को बचाकर दक्षिण ईरान से सुरक्षित बाहर निकल लिया गया है. दूसरी तरफ, ईरान ने तलाशी अभियान में लगे एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को भी मार गिराया है. इससे पहले, ईरान की ओर से लड़ाकू विमान मार गिराए जाने के दावे के बाद पुष्टि करते हुए अमेरिका ने अपने लापता दोनों पायलट की तलाश तेज कर दी थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल के पास पायलट की इजेक्शन सीट जमीन पर मिली, जिससे यह संकेत मिलता है कि पायलट ने विमान से बाहर निकलने (eject) की कोशिश की थी. न्यूयॉर्ट टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी आर्मी के जवान ईरान पहुंचकर सर्च अभियान और बचाव में लग गई है.
पायलट की तलाश में ईरान घुसी यूएस आर्मी
ईरान की ओर से पहले यह दावा किया गया कि उसने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि एक अमेरिकी F-15E विमान को भी निशाना बनाया गया है, जिससे स्थिति और ज्यादा संवेदनशील बन गई है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











