
कौन है ‘गोल्ड मैन’, जिसके पास मिला पौन किलो सोना, IT रेड के खुलासे से हड़कंप
ABP News
हैदराबाद में आयकर विभाग की टीम ने गोल्ड मैन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. यदगिरी चिन्ना गौड़ के पास से 700 ग्राम अवैध सोना जब्त किया है. वो भारी मात्रा में सोने के आभूषण पहनने के कारण चर्चा में रहता था.
हैदराबाद में आयकर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्ड मैन के नाम से चर्चित एक व्यक्ति के पास से करीब 700 ग्राम बेहिसाबी सोना जब्त किया है. यह मामला नए आयकर कानून के तहत की गई पहली बड़ी कार्रवाई के रूप में भी देखा जा रहा है.
आयकर विभाग ने अहम कार्रवाई करते हुए यदगिरी चिन्ना गौड़ उर्फ दरगाह चिन्ना पहलवान के पास से ये सोना जब्त किया है. अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति इस सोने के स्रोत के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई नए आयकर अधिनियम 2025 की धारा 247 के तहत की गई पहली प्रमुख कार्रवाई मानी जा रही है. इस कारण यह मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया है.
आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती सोने की मात्रा विभाग ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि व्यक्ति के पास मौजूद सोने की मात्रा उसके घोषित आय स्रोतों से मेल नहीं खाती. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की शुरुआत सोशल मीडिया प्रोफाइलिंग के जरिए हुई. अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों और जीवनशैली पर नजर रखते हुए वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं. इसके बाद आयकर विभाग ने कार्रवाई करते हुए सोना जब्त कर लिया.
गोल्ड मैन के नाम से मशहूर हैं यदगिरी चिन्ना गौड़‘गोल्ड मैन’ के नाम से मशहूर यदगिरी चिन्ना गौड़ अक्सर भारी मात्रा में सोने के आभूषण पहनने के कारण चर्चा में रहता था. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल होते रहे हैं, जिनमें वह सोने से लदा हुआ दिखाई देता था. आयकर विभाग अब इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह सोना किस तरह से अर्जित किया गया. अगर आगे भी कोई अवैध आय या संपत्ति का पता चलता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

मध्य प्रदेश विधानसभा में घटती जा रही कांग्रेस विधायकों की संख्या, जीतू पटवारी की बढ़ रहीं मुश्किलें!
मध्य प्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है. इससे पहले कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होती जा रही है. इस मामले ने कांग्रेस और जीतू पटवारी की चिंता बढ़ा दी है.

AAP की मांग के बाद भी राज्यसभा में अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं राघव चड्ढा, उनके पास हैं ये चार ऑप्शन
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सांसद राघव चड्ढा को बोलने के लिए पार्टी के कोटे में से समय आवंटित न करें. इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि फिर चड्ढा सदन में कैसे अपनी बात रखेंगे.











